SSC MTS 2016 RE-EXAM पेपर : Held on 09-OCT-2017 Shift-1 (सामान्य जानकारी)


SSC MTS 2016 RE-EXAM पेपर : Held on 09-OCT-2017 Shift-1

 (सामान्य जानकारी)


प्रश्न : 76 - देश के सभी निवासियों की आय क्या कहलाती है?

विकल्प:

1) प्रति व्यक्ति आय
2) औसत आय
3) कुल आय
4) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर : कुल आय

प्रश्न  : 77 - बैंक खाते में जमा राशि जो मांग पर वापस ली जा सकती है, क्या कहलाती है?

विकल्प:

1) समय जमा
2) मांग जमा
3) निकासी
4) संचय

सही उत्तर : मांग जमा

प्रश्न  : 78 - भारत में राष्ट्रपति किस अनुच्छेद के अंतर्गत 'राष्ट्रपति शासन' घोषित करता है?

विकल्प:

1) अनुच्छेद 100
2) अनुच्छेद 356
3) अनुच्छेद 401
4) अनुच्छेद 90

सही उत्तर : अनुच्छेद 356

प्रश्न : 79 - किस प्रकार की सरकार में हर वयस्क नागरिक का एक वोट होना चाहिए तथा हर वोट का एक समान मूल्य होना चाहिए?

विकल्प:

1) कुलीनतांत्रिक
2) राजतांत्रिक
3) लोकतांत्रिक
4) एकतांत्रिक

सही उत्तर : लोकतांत्रिक

प्रश्न  : 80 - चालुक्यों की पहली राजधानी कहाँ थी?

विकल्प:

1) मद्रास
2) ऐहोल
3) हैदराबाद
4) काँचीपुरम

सही उत्तर : ऐहोल

Study Material for Multitasking (Non-Technical) Staff Examination

प्रश्न  : 81 - "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा" नारा किसने दिया था?

विकल्प:

1) महात्मा गाँधी
2) सुभाष चन्द्र बोस
3) लाला लाजपत राय
4) बाल गंगाधर तिलक

सही उत्तर : बाल गंगाधर तिलक

प्रश्न  : 82 - पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहा जाता है?

विकल्प:

1) दो-तिहाई सतह पानी से ढ़की होने के कारण
2) वातावरण में पानी से लदे बादलों के कारण
3) वातावरण में प्रदूषण के कारण
4) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर : दो-तिहाई सतह पानी से ढ़की होने के कारण

प्रश्न  : 83 - प्रशांत महासागर का आकार क्या है?

विकल्प:

1) लगभग वृत्ताकार
2) S' आकार
3) लगभग त्रिभुजाकार
4) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर : लगभग त्रिभुजाकार

प्रश्न  : 84 - उष्मा परिवेश का कौन सा घटक है?

विकल्प:

1) जैव घटक
2) अजैव घटक
3) जैव तथा अजैव घटक दोनों
4) दोनों घटकों में से कोई नहीं

सही उत्तर : अजैव घटक

प्रश्न  : 85 - पेप्सिन पाचन ______ करता है।

विकल्प:

1) उदर में प्रोटीनों का
2) मुँह में कार्बोहाइड्रेट का
3) ग्रहणी में वसा का
4) क्षुद्रांत्र में खनिज पदार्थो का

सही उत्तर : उदर में प्रोटीनों का

प्रश्न  : 86 - एनीमिया का सम्बन्ध ______ होता है।

विकल्प:

1) आयोडीन की कमी से
2) कैल्शियम की कमी से
3) लौह की कमी से
4) खाद्य विषायण

सही उत्तर : लौह की कमी से

प्रश्न  : 87 - एक विद्युत कक्ष में कितने टर्मिनल हैं?

विकल्प:

1) 1
2) 2
3) 3
4) 4

सही उत्तर : 2

प्रश्न : 88 - समतल दर्पण द्वारा बनने वाले प्रतिबिंब का आकार सदैव वस्तु के/से _____ होता है।

विकल्प:

1) बराबर
2) बड़ा
3) छोटा
4) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर : बराबर

प्रश्न  : 89 - माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल को ______ भी कहा जाता है।

विकल्प:

1) डोक्युमेंट
2) टेबल
3) स्प्रेडशीट
4) लेबल

सही उत्तर : स्प्रेडशीट

प्रश्न  : 90 -अमोनियम फॉस्फेट का सही सूत्र ______ है।

विकल्प:

1) N4H6PO4
2) (NH4)3PO
3) (NH4)3PO4
4) (NH4)2PO4

सही उत्तर : (NH4)3PO4

प्रश्न : 91 - त्रि-कानून ______ द्वारा प्रस्तावित किया गया था।

विकल्प:

1) न्यूलैण्ड
2) रदरफोर्ड
3) मेंडलीव
4) डोबेरेनर

सही उत्तर : डोबेरेनर

प्रश्न  : 92 - मृतजैव अवशेषों तथा अविशिष्ट पदार्थों का अपमार्जन करने वाले सूक्ष्मजीवों को क्या कहते हैं?

विकल्प:

1) उपभोक्ता
2) उत्पादक
3) अपमार्जक
4) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर : अपमार्जक

प्रश्न  : 93 - 2016 के बजट में प्रस्तावित कृषि कल्याण उपकर की दर कितनी है?

विकल्प:

1) 0.5%
2) 2%
3) 5%
4) 0.25%

सही उत्तर : 0.5%

प्रश्न : 94 - ‘ज़कारीयस जैनसेन’ ने किसका आविष्कार किया था?

विकल्प:

1) टेलीस्कोप
2) माइक्रोस्कोप
3) स्टेथोस्कोप
4) पेरिस्कोप

सही उत्तर : माइक्रोस्कोप

प्रश्न  : 95 - "हिटींग बिलो द बेल्ट" किस खेल से सम्बंधित एक वाक्यांश है?

विकल्प:

1) मुक्केबाज़ी
2) क्रिकेट
3) हॉकी
4) बेसबॉल

सही उत्तर : मुक्केबाज़ी

प्रश्न  : 96 - वेद, उपनिषद, पुराण और धर्मसूत्र किस भाषा में लिखे गए हैं?

विकल्प:

1) हिंदी
2) प्राकृत
3) पाली
4) संस्कृत

सही उत्तर : संस्कृत

प्रश्न  : 97 - जनवरी-जून 2017 के लिए ग्राहक संतुष्टि सूचकांक सर्वेक्षण में भारत में कौन सा हवाई अड्डा सबसे पहले स्थान पर है?

विकल्प:

1) रायपुर का स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा
2) नई दिल्ली का इंदिरा गांधी हवाई अड्डा
3) लखनऊ का चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डा
4) मुंबई का छत्रपति शिवाजी हवाई अड्डा

सही उत्तर : रायपुर का स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा

प्रश्न  : 98 - "इंडिया 2020 : ए विज़न फॉर द न्यू मिलेनियम" नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?

विकल्प:

1) एम. वी. कामथ
2) किरण बेदी
3) डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
4) ए.के. दामोदरन

सही उत्तर : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

प्रश्न  : 99 - पहली अंतर्राष्ट्रीय कृषिजैवविविधता कांग्रेस कहाँ आयोजित हुई थी?

विकल्प:

1) प्राग
2) नई दिल्ली
3) कुमिंग
4) थिम्पू

सही उत्तर : नई दिल्ली

प्रश्न  : 100 - पेट्रोपोल इंटिग्रेटेड चेक पोस्ट दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी भूमि पोर्ट है जो भारत तथा ______ के बीच मौजूद है।

विकल्प:

1) पाकिस्तान
2) नेपाल
3) बांग्लादेश
4) अफगानिस्तान

सही उत्तर : बांग्लादेश

Study Material for Multitasking (Non-Technical) Staff Examination

<< Go Back To Main Page