सामान्य विज्ञान प्रश्न और उत्तर : भौतिक विज्ञान भाग-1

सामान्य विज्ञान प्रश्न और उत्तर

भौतिक विज्ञान भाग-1

1. कार्य का मात्रक क्या होता है? - जूल

2. प्रकाशवर्ष मात्रक किसका है? - दूरी का

3. ल्यूमेन किसका मात्रक है? - ज्योति फ्लक्स का

4. ‘क्यूरी’ ;(Qurie) किसकी इकाई का नाम है? - रेडियोएक्टिव धर्मिता

5. पदार्थ के संवेग और वेग के अनुपात से कौन-सी भौतिक राशि प्राप्त की जाती है? - द्रव्यमान

6. जल में तैरना न्यूटन की गति के किस नियम के कारण सम्भव है? - तृतीय नियम

7. राकेट की कार्य-प्रणाली किस सिद्धान्त पर आधारित होती है? -  संवेग संरक्षण

8. अश्व यदि एकाएक चलना प्रारम्भ कर दे तो अश्वारोही के गिरने की आशंका का कारण है - विश्राम जड़त्व

9. कालीन की सफाई के लिए, यदि उसे छड़ी से पीटा जाए, तो उसमें कौन-सा नियम लागू होता है? - गति का पहलना नियम

10. समुद्र में प्लवन करते आइसबर्ग का कितना भाग समुद्र की सतह से ऊपर रहता है? - 1/10

11. प्रकाश वोल्टीय सेल के प्रयोग से सौर ऊर्जा का रूपान्तरण करने के किसका उत्पादन होता है? - प्रकाशीय ऊर्जा

12. स्वचालित वाहनों में द्रवचालित ब्रेकों का इस्तेमाल वस्तुतः किस नियम का सीधा अनुप्रयोग है? - पास्कल का नियम

13. जब दूध को प्रबल ढंग से मथा जाता है, तो उसमें से क्रीम किस कारण से अलग हो जाती है? - अपकेन्द्री बल

14. जेट इंजन किसके संरक्षण के सिद्धान्त पर काम करता है? - रैखिक संवेग के

15. किसी तुल्यकारी उपग्रह की पृथ्वी की सतह से ऊँचाई लगभग कितनी होती है? - 36,000 KM

Join Online Coaching for SSC Exams

Buy Printed Study Material for SSC Exams

16. पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण का कितना भाग चन्द्रमा के गुरुत्वाकर्षण के सबसे नजदीक है? - 1/6

17. वर्षा की बूंद का आकार गोलाकार किस कारण से हो जाता है? - पृष्ठ-तनाव

18. कपूर के छोटे-छोटे टुकड़े जल की सतह पर क्यों नाचते हैं? - पृष्ठ तनाव के कारण

19. पानी में लोहे की सूई डूब जाती है लेकिन जहाज तैरता रहता है। यह किस सिद्धान्त पर है? - आर्किमिडीज का सिद्धान्त

20. आर्किमिडीज का नियम किससे सम्बन्धित है? - प्लवन का नियम

21. गुरुत्वाकर्षण के सार्वभौमिक नियम का प्रतिपादन किसने किया? - न्यूटन

22. कौन-सा 1 Kg द्रव्यमान के पिण्ड पर कार्यशील पृथ्वी के गुरुत्वबल का सही मान है? - 9.8 N

23. एक हाॅर्स पावर (HP) कितने वाट के बराबर होता है? - 746 वाट

24. लोहे की सुई पानी की सतह पर किस कारण तैरती रहती है? - पृष्ठ तनाव के कारण

25. एक गेंद को क्षैतिज से कितने कोण पर फेंके कि यह अधिकतम क्षैतिज दूरी तय कर सके? - 45॰

26. किसने न्यूटन से पूर्व ही बता दिया था कि सभी वस्तुएँ पृथ्वी की ओर गुरुत्वाकर्षित होती हैं? - ब्रह्मगुप्त

27. क्रिकेट की गेंद को किस कोण से मारा जाना चाहिए, ताकि वह अधिकतम दूरी तक जा सके? - क्षैतिज से 45॰ का कोण 

28. ऊष्मा एक प्रकार की ऊर्जा है जिसे कार्य में बदला जा सकता है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण सबसे पहले किसने दिया? - रमफोर्ड

29. किस वैज्ञानिक ने सर्वप्रथम बर्फ के दो टुकड़ों को आपस में घिसकर पिघला दिया? - डेवी

30. वाष्प इंजन में उबलते हुए जल का तापमान किस कारण से उच्च हो सकता है? - बाॅयलर के अंदर उच्च दाब होता है

31. ताप युग्म तापमापी (Thermo Couple Thermometer) किस सिद्धान्त पर आधारित है? - सीबेक के प्रभाव पर

32. पूर्ण विकिरण उत्तापमापी (Total Radiation Pyrometer) किस सिद्धान्त पर आधारित है? - स्टीफन के नियम पर

33. दूर की वस्तुओं जैसे सूर्य आदि का ताप किस तापमापी के द्वारा मापा जाता है? - पूर्ण विकिरण उत्तापमापी द्वारा

34. कितना तापमान होने पर पाठ्यांक सेल्सियस और फारेनहाइट तापमापियों में एक ही होंगे? - -40॰

35. सेल्सियस पैमाने का 0॰ब् फारेनहाइट स्केल के कितने डिग्री के बराबर होगा? - 32॰

36. मानव शरीर का तापमान 98.6॰थ् होता है। सेल्सियस स्केल पर यह कितना होगा? - 37॰C

37. अति लघु समय अन्तरालों को सही-सही मापने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है? - परमाणु घड़ियां

38. एक मनुष्य का तापक्रम 60॰C है, तो उसका तापक्रम फारेनहाइट में क्या होगा? - 140॰F

39. पानी का घनत्व किस ताप अधिकतम होता है? - 4॰C पर

40. साइकिल के ट्यूब अधिकांशतया गर्मियों में क्यो फटते हैं? - गर्मी के कारण ट्यूब फट जाता है।

41. किसी झील की सतह का पानी बस जमने ही वाला है। झील के अधः स्तल में जल का क्या तापमान होगा? - 4॰C

42. ऊष्मा के संचरण की किस विधि में पदार्थ के अणु एक स्थान से दूसरे स्थान तक स्वयं नहीं जाते? - चालन

43. द्रवों तथा गैसों में ऊष्मा का स्थानान्तरण किस विधि द्वारा होता है? - संवहन

44. सूर्य की ऊष्मा पृथ्वी पर किस प्रकार के संचार माध्यम से आती है? - विकिरण

45. ऊष्मा के स्थानान्तरण की किस विधि में माध्यम आवश्यक नहीं है? - विकिरण

46. ऊष्मा संचरण की वह विधि जिसमें माध्यम के कण गति नहीं करते हैं, कौन-सी है? - विकिरण

47. आण्विक संघटन के द्वारा ऊष्मा का सम्प्रेषण क्या कहलाता है? - संवहन

48. सूर्य विकिरण का कौन-सा भाग सोलर कुकर को गर्म कर देता है? - अवरक्त किरण

49. धूप से बचने के लिय छाते में रंग संयोजन कौन-सा सबसे उचित है? - ऊपर सफेद नीचे काला

50. किस विधि से ऊष्मा स्थानान्तरण को न्यूनतम करने के लिए थर्मस फ्लास्क की दीवारों पर कलई की जाती है? - विकिरण

Join Online Coaching for SSC Exams

Buy Printed Study Material for SSC Exams

<< Go Back to Main Page