एस.एस.सी. सीएचएसएल (टियर -1) परीक्षा पेपर 2017 "07 मार्च 2018" शाम की पाली (सामान्य जागरूकता) SSC CHSL (Tier - 1) Online Exam Paper - 2017 "held on 07 March 2018" Evening Shift (General Awareness)


एस.एस.सी. सीएचएसएल (टियर -1) परीक्षा पेपर 2017 "07 मार्च 2018" शाम की पाली (सामान्य जागरूकता) SSC CHSL (Tier - 1) Online Exam Paper - 2017 "held on 07 March 2018" Evening Shift (General Awareness)


QID : 1 - निम्नलिखित में से कौन क्षेत्र तृतीयक क्षेत्र में नहीं आता है?

1) बिजली
2) व्यापार सेवाएं
3) ट्रांसपोर्ट
4) व्यापार

Correct Answer: बिजली

QID : 2 - भारत में धन का अर्थ है: ___________

1) कागज़ी मुद्रा
2) चालू जमा
3) धात्विक सिक्के
4) सभी विकल्प सही हैं।

Correct Answer: सभी विकल्प सही हैं।

QID : 3 - पूर्व गुप्तकाल में निम्न में से कौन-सी वस्तु निर्यात की सामग्री नहीं थी?

1) लोहा
2) सोना
3) टिन
4) चांदी

Correct Answer: टिन

QID : 4 - कांग्रेज के किस अधिवेशन में साइमन कमीशन के बायकाट का नारा दिया गया था?

1) कलकत्ता अधिवेशन (1928)
2) मद्रास अधिवेशन (1927)
3) सूरत अधिवेशन (1907)
4) नागपुर अधिवेशन (1920)

Correct Answer: मद्रास अधिवेशन (1927)

QID : 5 - पृथ्वी की तीन संकेन्द्री परतों में से दूसरी परत का नाम क्या है?

1) सियाल
2) सीमा
3) निफें
4) कोई विकल्प सही नहीं है।

Correct Answer: सीमा

QID : 6 - लक्षद्वीप समूह के द्वीपों की उत्पत्ति किस प्रकार हुई है?

1) ज्वालामुखी उत्पत्ति
2) मृदा निक्षेपण
3) प्रवाल उत्पत्ति
4) कोई विकल्प सही नहीं है।

Correct Answer: प्रवाल उत्पत्ति

QID : 7 - एक आकर्षक मुखौटे का प्रयोग निम्नलिखित में किस नृत्य शैली से संबंधित है?

1) कथकली
2) कुचिपुड़ी
3) ओडिसी
4) मणिपुरी

Correct Answer: कथकली

QID : 8 - जी-77 विकासशील देशों का एक गठबंधन है। जी-77, 2017 बैठक का आयोजन स्थल क्या था?

1) इण्डोनेशिया
2) इक्वेडोर
3) दक्षिण कोरिया
4) अर्जेंटीना

Correct Answer: इक्वेडोर

QID : 9 - निम्नलिखित में से कौन कला-पेंटिंग के क्षेत्र में वर्ष 2018 का पद्म भूषण प्राप्तकर्ता है?

1) लक्ष्मण पै
2) अरविंद पारिख
3) शारदा सिन्हा
4) रामचंद्रन नागास्वामी

Correct Answer: लक्ष्मण पै

QID : 10 - पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद का निर्माण कब किया गया?

1) 1940 के दशक में
2) 1950 के दशक में
3) 1960 के दशक में
4) कोई विकल्प सही नहीं है।

Correct Answer: 1960 के दशक में

QID : 11 - डाल्टन के परमाणु सिद्धांत के अनुसार कौन सा/से कथन सही है/हैं?

I. सभी द्रव्य छोटे-छोटे कणों से निर्मित होते हैं।
II. भिन्न-भिन्न तत्वों के परमाणुओं के द्रव्यमान व रासायनिक गुणधर्म भिन्न-भिन्न होते है।
III. किसी भी यौगिक में परमाणुओं की सापेक्ष संख्या अनिश्चित होती है।

1) केवल I तथा II
2) केवल I तथा III
3) केवल II तथा III
4) I, II तथा III सभी

Correct Answer: केवल I तथा II

QID : 12 - एक संयोजन अभिक्रिया में ______ हो सकते हैं।

I. दो या दो से अधिक अभिकारक
II. दो या दो से अधिक उत्पाद
III. केवल एक उत्पाद

1) केवल I
2) केवल I तथा III
3) केवल I तथा II
4) केवल II

Correct Answer: केवल I तथा III

DOWNLOAD SSC CHSL 2020 HINDI SOLVED Question Papers PDF

DOWNLOAD SSC CHSL Exam E-BOOKS PDF

Printed Study Kit for SSC CHSL (10+2) Exam

एसएससी - सीएचएसएल परीक्षा ​​अध्ययन सामग्री

QID : 13 - निम्नलिखित में से किसका कार्यकाल राष्ट्रपति की इच्छा पर निर्भर नहीं करता है?

1) राज्य के राज्यपाल
2) भारत के महान्यायवादी
3) मुख्य चुनाव आयुक्त
4) भारत के प्रधानमंत्री

Correct Answer: मुख्य चुनाव आयुक्त

QID : 14 - भारत में राज्य के महाधिवक्ता की नियुक्ति कौन करता है?

1) राज्य के राज्यपाल
2) राज्य के मुख्यमंत्री
3) राज्य के कानून मंत्री
4) कोई विकल्प सही नहीं है।

Correct Answer: राज्य के राज्यपाल

QID : 15 - अग्न्याशयिक रस को अपनी क्रिया के लिए किस माध्यम की आवश्यकता होती है?

1) अम्लीय
2) क्षारिय
3) न्यूट्रल
4) सभी विकल्प सही है।

Correct Answer: क्षारिय

QID : 16 - जीवों के परिरक्षित अवशेष जो मृदा में शरीर के भागों के छाप के रूप में रह जाते हैं ______ कहलाते हैं।

1) प्रतिरूप
2) जीवाश्म
3) परावस्तु
4) जातिवृत्त

Correct Answer: जीवाश्म

QID : 17 - ऊर्जा दक्षता सेवा सीमित (ईईएसएल) द्वारा दायित्व लिए गए ‘उजाला’ (यूजेएएलए) योजना में ‘जे’ का क्या अर्थ है?

1) जीवन
2) ज्योति
3) जागृति
4) जागरण

Correct Answer: ज्योति

QID : 18 - आयनमंडल के समन्वेषण के लिए नासा द्वारा प्रक्षेपित होने वाले दो अभियानों के नाम क्या हैं?

1) सिल्वर तथा लोगो
2) बोल्ड तथा ब्राइट
3) लिओ तथा ग्लोब
4) गोल्ड तथा आइकॉन

Correct Answer: गोल्ड तथा आइकॉन

QID : 19 - केंद्र सरकार ने 2017-18 में विनिवेश से कितनी राशि जुटाने का एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है?

1) 72,500 करोड़ रु
2) 1,00,000 करोड़ रु
3) 50,000 करोड़ रु
4) 25,000 करोड़ रु

Correct Answer: 72,500 करोड़ रु

QID : 20 - 26 जुलाई 2017 को, संसद ने सांख्यिकी का संग्रह (संशोधन) विधेयक, 2017 पारित किया। विधेयक का उद्देश्य ______ में संशोधन करना है।

1) सांख्यिकी का संग्रह अधिनियम, 2008
2) सांख्यिकी का संग्रह अधिनियम, 2015
3) सांख्यिकी का संग्रह अधिनियम, 2010
4) सांख्यिकी का संग्रह अधिनियम, 2012

Correct Answer: सांख्यिकी का संग्रह अधिनियम, 2008

QID : 21 - 20 W अनुमतांक वाले तंतु द्वारा मुक्त ऊष्मा कितनी होगी यदि इसे 2 सेकंड के लिए चालू रखा जाता है?

1) 40
2) 10
3) 80
4) 20

Correct Answer: 40

QID : 22 - यदि दूरी समय आलेख एक वक्र होता है तो यह ___ प्रदर्शित करता है।

1) एकसमान चाल
2) स्थिर विस्थापन
3) एकसमान संवेग
4) असमान चाल

Correct Answer: असमान चाल

QID : 23 - चक्रवात का केंद्र एक शांत क्षेत्र होता है जिसे झंझावात का ____ कहते हैं।

1) बिंदु
2) सुई
3) नेत्र
4) सीमा

Correct Answer: नेत्र

QID : 24 - निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?

A) रोजर फ़ेडरर ने टेनिस 2017 फ्रेंच ओपन मेन्स सिंगल्स जीता।
B) वर्ष 2018 की आईपीएल नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने स्टीव स्मिथ को रिटेन किया।
C) सेरेना विलियम्स ने टेनिस 2017 फ्रेंच ओपन वूमेंस सिंगल्स जीता।

1) केवल B
2) B और C
3) A और B
4) A, B और C

Correct Answer: केवल B

QID : 25 - माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में, ____ व्यू यह दिखाता है कि छपने पर प्रलेख कैसा दिखाई देगा।

1) वेब लेआउट
2) नॉर्मल लेआउट
3) रीडिंग लेआउट
4) प्रिंट लेआउट

Correct Answer: प्रिंट लेआउट

DOWNLOAD SSC CHSL 2020 HINDI SOLVED Question Papers PDF

DOWNLOAD SSC CHSL Exam E-BOOKS PDF

Printed Study Kit for SSC CHSL (10+2) Exam

एसएससी - सीएचएसएल परीक्षा ​​अध्ययन सामग्री

<< मुख्य पृष्ठ पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें