एस.एस.सी. सीजीएल (टियर -1) परीक्षा पेपर 2017 "11 अगस्त 2017" शाम की पाली (मात्रात्मक रूझान) SSC CGL (Tier - 1) Online Exam Paper - 2017 "held on 11 August 2017" Evening Shift (Quantitative Aptitude)

एस.एस.सी. सीजीएल (टियर -1) परीक्षा पेपर 2017 "11 अगस्त 2017" शाम की पाली (मात्रात्मक रूझान) SSC CGL (Tier - 1) Online Exam Paper - 2017 "held on 11 August 2017" Evening Shift (Quantitative Aptitude)

QID : 251 - यदि तीन क्रमागत धनात्मक प्राकृतिक संख्याओं के योग का वर्ग उन संख्याओं के वर्गों के योग से 292 अधिक है, तो तीनों में से सबसे बड़ी संख्या कौन सी है?
Options:
1) 5

2) 6

3) 7

4) 8
Correct Answer: 8
 
QID : 252 - A प्रतिदिन 8 घंटे काम करके एक कार्य को 6 दिन में पूरा करता है, जबकि B प्रतिदिन 10 घंटे काम करके उसी कार्य को 4 दिन में पूरा करता है। यदि कार्य को 5 दिन में पूरा करना हो, तो दोनों को मिलकर एक दिन में कितने घंटे काम करना होगा?
Options:
1) 4
2) 

ssc cgl

3) 

ssc cgl

4) 

ssc cgl

Correct Answer: 

 
QID : 253 - 

ssc cgl
Options:
1) 7

2) 14

3) 28

4) 35
Correct Answer: 28
 
QID : 254 - एक दुकानदार एक वस्तु के अंकित मूल्य पर 25% की छूट देता है तथा उसे 15% की हानि होती है। यदि वस्तु को अंकित मूल्य पर बेचा जाए, तो कितने प्रतिशत का लाभ होगा?
Options:
1) 11.76

2) 12.12

3) 13.33

4) 14.28
Correct Answer: 13.33
 
QID : 255 - तीन डिब्बे जिनकी क्षमता 24 कि.ग्रा., 36 कि.ग्रा. तथा 84 कि.ग्रा. है, को तीन तरह की गेहूँ क्रमशः A, B तथा C से पूरा भरा गया है। तीनों डिब्बे खाली कर दिए जाते हैं तथा तीनों प्रकार के गेहूँ को अच्छे से मिलाने के बाद, मिश्रण को फिर से तीनों डिब्बों में भरा जाता है। तीसरे डिब्बे में A वाली गेहूँ की मात्रा (कि.ग्रा. में) कितनी होगी?
Options:
1) 10
2) 12
3) 14
4) 16
Correct Answer: 14

(Ebook) SSC CGL Tier-1 (हिंदी माध्यम ) Solved Question Papers

एसएससी - कर्मचारी चयन आयोग (सीजीएल) परीक्षा ​​अध्ययन सामग्री

एसएससी CGL (टीयर -1) परीक्षा के लिए ऑनलाइन कोचिंग

 
QID : 256 - लड़कों के एक समूह का औसत भार 36 कि.ग्रा. है। एक लड़का जिसका भार 42 कि.ग्रा. है वह समूह से चला जाता है तथा एक अन्य लड़का जिसका भार 30 कि.ग्रा. है, समूह में शामिल हो जाता है। यदि समूह का औसत भार अब 35.7 कि.ग्रा. है, तो समूह में कितने लड़के हैं?
Options:
1) 30

2) 32

3) 40

4) 56
Correct Answer: 40
 
QID : 257 - एक कैलकुलेटर को एक निश्चित कीमत पर बेचने पर एक व्यक्ति को 15% का लाभ होता है। यदि वह उस कैलकुलेटर को तीन गुना कीमत पर बेचे, तो लाभ प्रतिशत क्या होगा?
Options:
1) 125
2) 175
3) 225
4) 245
Correct Answer: 245
 
QID : 258 - दो उम्मीदवारों के बीच हुए एक चुनाव में, विजयी उम्मीदवार को कुल मतों का 70% प्राप्त हुआ तथा वह 15400 मतों से जीता। हारने वाले उम्मीदवार को कितने मत मिले?
Options:
1) 38500

2) 11550

3) 26950

4) 13550
Correct Answer: 11550
 
QID : 259 - एक नाव 1 घंटें में 4 कि.मी. धारा के प्रतिकूल तथा 4 कि.मी. धारा के अनुकूल जाती है। यही नाव 55 मिनट में 5 कि.मी. धारा के अनुकूल तथा 3 कि.मी. धारा के प्रतिकूल जाती है। स्थिर जल में नाव की गति (कि.मी./घंटा में) क्या है?
Options:
1) 6.5
2) 7.75
3) 9
4) 10.5
Correct Answer: 9
 
QID : 260 - एक व्यक्ति ने 10 वर्षों में 9500 रु के मूलधन पर मूलधन का 130% साधारण ब्याज प्राप्त किया है। ब्याज की वार्षिक दर (% में) क्या है?
Options:
1) 12
2) 13
3) 15
4) 19
Correct Answer: 13
 
QID : 261 - k के किस मान के लिए व्यंजक x6 – 18x3 + k एक पूर्ण वर्ग होगा?
Options:
1) – 9

2) – 81

3) + 9

4) + 81
Correct Answer: + 81
 
QID : 262 - 

ssc cgl
Options:
1) 5/2

2) 25/3

3) 4

4) 3
Correct Answer: 3
 
QID : 263 - यदि (x + y + z) = 12, xy + yz + zx = 44 तथा xyz = 48 है, तो x3 + y3 + z3 का मान क्या है?
Options:
1) 104

2) 144

3) 196

4) 288
Correct Answer: 288
 
QID : 264 - 

ssc cgl logo
Options:
1) 0

2) 2

3) 4

4) (√a + √b)/(√a – √b)
Correct Answer: 2
 
QID : 265 - एक त्रिभुज PQR में, ∠Q = 90° है। यदि PQ = 12 से.मी. तथा QR = 5 से.मी. है, तो त्रिभुज के परिवृत्त की त्रिज्या (से.मी. में) क्या है?
Options:
1) 5

2) 6

3) 6.5

4) 6√2
Correct Answer: 6.5
 
QID : 266
- यदि एक वृत्त की जीवा उसकी परिधि पर 30° का कोण बनाती है, तो क्रमशः वृत्त की त्रिज्या तथा जीवा की लम्बाई का अनुपात क्या है?
Options:
1) 1 : 1
2) 2 : 1
3) 3 : 1
4) √2 : 1
Correct Answer: 1 : 1
 
QID : 267 - केंद्र O वाले वृत्त पर स्थित बिंदु A तथा B से स्पर्श रेखाएँ खींची गई है, जो बिंदु P पर मिलती है। यदि ∠AOB = 120° तथा AP = 6 से.मी. है, तो त्रिभुज APB का क्षेत्रफल (से.मी.2 में) क्या है?
Options:
1) 6√3

2) 8√3

3) 9

4) 9√3
Correct Answer: 9√3
 
QID : 268 - P, वृत्त के बाहर एक बिंदु है जिसकी दूरी उस वृत्त के केंद्र O से 6.5 से.मी. है। PR, एक छेदक है जो वृत्त को Q तथा R पर प्रतिच्छेद करता है। यदि PQ = 4.5 से.मी. तथा QR = 3.5 से.मी. है, तो वृत्त की त्रिज्या (से.मी. में) क्या है?
Options:
1) 1.5

2) 2

3) 2.5

4) 3
Correct Answer: 2.5
 
QID : 269 - [1/(1 – tan θ)] – [1/(1 + tan θ)] का मान क्या है?
Options:
1) tan θ

2) cot 2θ

3) tan 2θ

4) cot θ
Correct Answer: tan 2θ
 
QID : 270 - यदि tan θ + cot θ = x है, तो tan4 θ + cot4 θ का मान क्या है?
Options:
1) (x3 – 3)2 + 2

2) (x4 – 2x) + 4

3) x(x – 4) + 2

4) x2(x2 – 4) + 2
Correct Answer: x2(x2 – 4) + 2
 
QID : 271 - यदि tan2 θ + cot2 θ = 2 है, तो 2sec θ cosec θ का मान क्या होगा?
Options:
1) 0

2) 1

3) 2

4) 4
Correct Answer: 4
 
QID : 272 - 

ssc cgl
2010 से 2014 तक बैंक 2 के द्वारा शिक्षा के लिए वितरित ऋण में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई है?
Options:
1) 85.42

2) 87.69

3) 89.21

4) 83.18
Correct Answer: 87.69
 
QID : 273 - 

ssc cgl
किन बैंकों की वितरित ऋण की राशि में 5 वर्षों में निरंतर वृद्धि अथवा कमी हुई है?
Options:
1) बैंक 1 तथा बैंक 4
2) बैंक 1, बैंक 4 तथा बैंक 3
3) बैंक 1, बैंक 4 तथा बैंक 5
4) बैंक 4 तथा बैंक 5
Correct Answer: बैंक 1, बैंक 4 तथा बैंक 5

QID : 274 - 

ssc cgl
निम्नलिखित दो अनुपातों के बारे में क्या कहा जा सकता है?

I. 2011 में बैंक 1 द्वारा वितरित ऋण/ 2014 में बैंक 2 द्वारा वितरित ऋण
II. 2014 में बैंक 3 द्वारा वितरित ऋण / 2011 में बैंक 4 द्वारा वितरित ऋण
Options:
1) I > II
2) I < II
3) I = II
4) कोई संबंध नहीं है
Correct Answer: I > II

QID : 275 - 

ssc cgl
2010 से 2014 तक दिए गए बैंको के द्वारा किए गए वितरित ऋण की राशि में प्रतिशत वृद्धि का कौन सा निम्नलिखित क्रम सही है?
Options:
1) बैंक 3 > बैंक 5 > बैंक 2 > बैंक 1 > बैंक 4
2) बैंक 2 > बैंक 3 > बैंक 5 > बैंक 1 > बैंक 4
3) बैंक 5 > बैंक 2 > बैंक 3 > बैंक 4 > बैंक 1
4) बैंक 2 > बैंक 5 > बैंक 4 > बैंक 3 > बैंक 1
Correct Answer: बैंक 5 > बैंक 2 > बैंक 3 > बैंक 4 > बैंक 1

(Ebook) SSC CGL Tier-1 (हिंदी माध्यम ) Solved Question Papers

एसएससी - कर्मचारी चयन आयोग (सीजीएल) परीक्षा ​​अध्ययन सामग्री

एसएससी CGL (टीयर -1) परीक्षा के लिए ऑनलाइन कोचिंग

 

Courtesy: SSC