एस.एस.सी. कनिष्ठ अभियन्ता परीक्षा पेपर 2018 "22 जनवरी 2018" दोपहर की पाली (सामान्य जागरूकता) SSC Junior Engineers (JE) Online Exam Paper - 2018 "held on 22 Jan 2018" Afternoon Shift (General Awareness)



एस.एस.सी. कनिष्ठ अभियन्ता परीक्षा पेपर 2018 "22 जनवरी 2018" दोपहर की पाली (सामान्य जागरूकता) SSC Junior Engineers (JE) Online Exam Paper - 2018 "held on 22 Jan 2018" Afternoon Shift (General Awareness)



QID : 651 - आय और व्यय लेखा ________ होता है?
Options:
1) संपत्ति लेखा
2) वैयक्तिक लेखा
3) आय-व्यय लेखा
4) पूँजीगत लेखा
Correct Answer: आय-व्यय लेखा
 

QID : 652 - वस्तु या उत्पाद विभेद किस बाजार में पाया जाता है?
Options:
1) पूर्ण प्रतियोगी बाजार
2) एकाधिकार बाजार
3) अपूर्ण प्रतियोगी बाजार
4) कोई भी विकल्प सही नहीं है
Correct Answer: अपूर्ण प्रतियोगी बाजार
 

QID : 653 - भारत में पहली बार वैज्ञानिक तरीके से राष्ट्रीय आय की गणना करने वाले अर्थशास्त्री _________  हैं।
Options:
1) जगदीश भगवती
2) वी.के.आर.वी. राव
3) कौशिक बसु
4) मनमोहन सिंह
Correct Answer: वी.के.आर.वी. राव
 

QID : 654 - इनमें से कौन केंद्र सरकार की गैर-योजना व्यय का अंग नहीं है?
Options:
1) ब्याज भुगतान
2) राज्यों को अनुदान
3) विद्युतीकरण पर खर्च
4) सब्सिडी
Correct Answer: विद्युतीकरण पर खर्च
 

QID : 655 - 2011 की जनगणना के अनुसार 2001-2011 के दशक में भारत की जनसंख्या वृद्धि दर _______ प्रतिशत थी।
Options:
1) 15.89
2) 17.64
3) 19.21
4) 21.54
Correct Answer: 17.64
 

QID : 656 - संविधान की संकल्पना का उद्भव सर्वप्रथम निम्नलिखित में से किस देश में हुआ?
Options:
1) इटली
2) चीन
3) ब्रिटेन
4) फ्रांस
Correct Answer: ब्रिटेन
 

QID : 657 - भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत संसद को नागरिकता के संबंध में क़ानून बनाने का अधिकार प्रदान किया गया है?
Options:
1) अनुच्छेद 5
2) अनुच्छेद 7
3) अनुच्छेद 9
4) अनुच्छेद 11
Correct Answer: अनुच्छेद 11
 

QID : 658 - निम्नलिखित में से कौन सा एक भारतीय संविधान के अंतर्गत आपातकाल की उद्घोषणा का आधार नहीं हो सकता है?
Options:
1) युद्ध
2) सशस्त्र विद्रोह
3) बाह्य आक्रमण
4) आंतरिक अशांति
Correct Answer: आंतरिक अशांति
 

QID : 659 - भारतीय संविधान का 100-वाँ संशोधन _______ प्रदान करता है।
Options:
1) जीविका की सुरक्षा और  फेरीवालों का विनियमन
2) भारत द्वारा क्षेत्रों को प्राप्त करना और बांग्लादेश में कुछ क्षेत्रों का हस्तांतरण करना
3) राज्यपालों के पारिश्रमिक, भत्तों और विशेष अधिकारों
4) आंध्र प्रदेश के पुनर्गठन
Correct Answer: भारत द्वारा क्षेत्रों को प्राप्त करना और बांग्लादेश में कुछ क्षेत्रों का हस्तांतरण करना
 

QID : 660 - निम्नलिखित में से कौन-सा एक संविधानिक निकाय नहीं है?
Options:
1) भारत का निर्वाचन आयोग
2) वित्त आयोग
3) राजभाषा आयोग
4) राष्ट्रीय महिला आयोग
Correct Answer: राष्ट्रीय महिला आयोग

Click Here To Download Full Paper

DOWNLOAD SSC J.E. SOLVED Question Papers PDF (Hindi)

Study Material for Junior Engineer (Civil / Electrical / Mechanical Engineering) Examination

Study Kit for SSC CGL EXAM

QID : 661 - कौन सा बौद्ध ग्रंथ 16 महाजनपदों का उल्लेख करता है?
Options:
1) दीघ निकाय
2) सुत्त पिटक
3) अंगुत्तर निकाय
4) विनय पिटक
Correct Answer: अंगुत्तर निकाय
 

QID : 662 - छठी शताब्दी के शुरुआत में भारत की यात्रा पर आने वाले चीनी तीर्थयात्री ________ थे।
Options:
1) ह्वेनसांग
2) फाहियान
3) सुंग युन
4) इत्सिंग
Correct Answer: सुंग युन
 

QID : 663 - इल्तुतमिश के शासनकाल में सल्तनत की राजधानी निम्नलिखित में से कौन-सी थी?
Options:
1) आगरा
2) लाहौर
3) बदायूँ
4) दिल्ली
Correct Answer: दिल्ली
 

QID : 664 - स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हुए असहयोग आंदोलन की परिकल्पना में __________ शामिल नहीं था।
Options:
1) प्रशासनिक सेवाओं का बहिष्कार
2) विदेशी सेवाओं का बहिष्कार
3) आम दंगे (हिंसा)
4) ब्रिटिश उपाधियों का परित्याग
Correct Answer: आम दंगे (हिंसा)
 

QID : 665 - निम्नलिखित में से किसने गाँधीजी के नमक सत्याग्रह में भाग लिया?
Options:
1) सरोजिनी नायडू
2) राजकुमारी अमृत कौर
3) कमलादेवी चट्टोपाध्याय
4) सभी विकल्प सही हैं.
Correct Answer: सभी विकल्प सही हैं.
 

QID : 666 - निम्नलिखित में कौन सा एक भूमिगत जल क्रिया का परिणाम नहीं है?
Options:
1) फियोर्ड
2) सिंक होल
3) स्टेलेक्टाईट
4) स्टेलैगमाइट
Correct Answer: फियोर्ड
 

QID : 667 - निम्नलिखित किस देश में ग्रेट विक्टोरिया मरूस्थल स्थित है?
Options:
1) दक्षिण अफ्रीका
2) दक्षिण अमेरिका
3) ऑस्ट्रेलिया
4) चीन
Correct Answer: ऑस्ट्रेलिया
 

QID : 668 - युवावस्था में नदी अपरदन का एक विशिष्ट लक्षण निम्नलिखित में से कौन-सा है?
Options:
1) गॉर्ज
2) कटा-छटा तट
3) गोखुर झील
4) प्राकृतिक तटबंध
Correct Answer: गॉर्ज
 

QID : 669 - निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य की सीमा म्यांमार के साथ नहीं लगती है?
Options:
1) असम
2) मणिपुर
3) नागालैंड
4) अरुणाचल प्रदेश
Correct Answer: असम
 

QID : 670 - भवानीसागर बाँध या लोअर भवानी बाँध किस राज्य में स्थित है?
Options:
1) त्रिपुरा
2) बिहार
3) तमिलनाडु
4) तेलंगाना
Correct Answer: तमिलनाडु
 

QID : 671 - भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन एलपीजी कनेक्शन प्रदान करने की योजना निम्नलिखित में से कौन-सी है?
Options:
1) सहज
2) सरल
3) भीम
4) डिजी धन
Correct Answer: सहज
 

QID : 672 - निम्नलिखित में से किस योजना का उद्देश्य 11-18 वर्ष आयु-वर्ग की किशोरियों का सर्वांगीण विकास करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है?
Options:
1) RGSEAG
2) IGMSY
3) NMEW
4) RMK
Correct Answer: RGSEAG
 

QID : 673 - भारतनेट प्रोजेक्ट निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
Options:
1) ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क वाई-फाई
2) किसानों के लिए हाईस्पीड इंटरनेट
3) ग्राम पंचायतों के लिए ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी
4) ग्रामीण क्षेत्रों को शहरी क्षेत्रों से जोड़ने वाली परियोजना
Correct Answer: ग्राम पंचायतों के लिए ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी
 

QID : 674 - निम्नलिखित में से कौन-सा देश 2018 में राष्ट्रमण्डल खेलों की मेजबानी करेगा?
Options:
1) श्रीलंका
2) इण्डोनेशिया
3) ऑस्ट्रेलिया
4) ब्रिटेन
Correct Answer: ऑस्ट्रेलिया
 

QID : 675 - दिसंबर 2017 में, रियाद, सऊदी अरब में आयोजित विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप खिताब 2017 को किसने जीता?
Options:
1) मैग्नस कार्लसन
2) विश्वनाथन आनंद
3) व्लादिमीर फेदोसीव
4) इयान नेपोनियाची
Correct Answer: विश्वनाथन आनंद
 

QID : 676 - "गांधी इन चंपारन" ______ द्वारा लिखी गई है।
Options:
1) अंरुधति रॉय
2) फातिमा भुट्टो
3) दीनानाथ गोपाल तेंदुलकर
4) हार्पर ली
Correct Answer: दीनानाथ गोपाल तेंदुलकर
 

QID : 677 - निम्नलिखित में से किसने अगस्त 2017 में अर्जुन पुरस्कार प्राप्त किया है?
Options:
1) हरमनप्रीत कौर
2) सरदार सिंह
3) भूपेन्दर सिंह
4) पी. ए. राफेल
Correct Answer: हरमनप्रीत कौर
 

QID : 678 - निम्नलिखित में से कौन भारत की ओर से यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में सम्मिलित की गई भारत की ओर से यूनेस्को की 14-वीं अमूर्त सांस्कृतिक विरासत है?
Options:
1) रामलीला
2) मुदियेट
3) कुंभ मेला
4) संकीर्तन
Correct Answer: कुंभ मेला
 

QID : 679 - केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने निम्नलिखित में से किस देश से सोडियम नाइट्रिट के आयात पर 5 वर्षों के लिए एंटी-डंपिग शुल्क लगाया है?
Options:
1) जापान
2) चीन
3) संयुक्त राज्य अमेरिका
4) रूस
Correct Answer: चीन
 

QID : 680 - भारत का कौन सा पड़ोसी देश 26 मार्च को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है?
Options:
1) बांग्लादेश
2) पाकिस्तान
3) नेपाल
4) श्रीलंका
Correct Answer: बांग्लादेश
 

QID : 681 - निम्नलिखित में से कौन सा एक ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं है?
Options:
1) यूनिक्स
2) उबुन्तू
3) एमएस-डोस
4) एमएस-एक्सेल
Correct Answer: एमएस-एक्सेल
 

QID : 682 - कम्प्यूटर को निर्देश ______ दिये जाते हैं।
Options:
1) इनपुट यूनिट
2) एएलयू
3) प्रिंटर
4) पेन ड्राइव
Correct Answer: इनपुट यूनिट
 

QID : 683 - निम्नलिखित में से बुझा हुआ चूना कौन सा है?
Options:
1) Ca(OH)2

2) CaO

3) CaCO3

4) CaCl2
Correct Answer: Ca(OH)2
 

QID : 684 - निम्नलिखित में से श्वसन कौन सी अभिक्रिया का एक प्रकार है?
Options:
1) केवल ऊष्माक्षेपी
2) केवल ऊष्माशोषी
3) ऊष्माक्षेपी तथा ऊष्माशोषी दोनों
4) न तो ऊष्माक्षेपी न ही ऊष्माशोषी
Correct Answer: केवल ऊष्माक्षेपी
 

QID : 685 - आधुनिक आवर्त सारणी में, किसी आवर्त में बायें से दायें जाने पर धात्विक लक्षण ______।
Options:
1) बढ़ता है
2) घटता है
3) समान रहता है
4) पहले बढ़ता है फिर घटता है
Correct Answer: घटता है
 

QID : 686 - 36 ग्राम जल में कितने मोल उपस्थित होते हैं?
Options:
1) 1

2) 2

3) 4

4) 8
Correct Answer: 2
 

QID : 687 - किस दर्पण में प्रतिबिंब आभासी, सीधी तथा बिंदु के साइज़ की बनती है?
Options:
1) समतल
2) उत्तल
3) अवतल
4) कोई विकल्प सही नहीं है।
Correct Answer: उत्तल
 

QID : 688 - निम्नलिखित में से कौन तार के प्रतिरोध पर प्रभाव डालता है?
Options:
1) प्रतिरोधकता
2) तार की लंबाई
3) तार के अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल
4) सभी विकल्प सही हैं
Correct Answer: सभी विकल्प सही हैं
 

QID : 689 - निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं?

I. चालक पर आरोपित बल विद्युत धारा के परिमाण पर निर्भर करता है।
II. चालक पर आरोपित बल चुंबकीय क्षेत्र सामर्थ्य के परिमाण पर निर्भर करता है।
III. चालक पर आरोपित बल विद्युत धारा की दिशा पर निर्भर करता है।
Options:
1) केवल I तथा II
2) केवल I तथा III
3) केवल II तथा III
4) सभी सही हैं।
Correct Answer: केवल I तथा II
 

QID : 690 - दो निकायों के मध्य ऊष्मा के प्रवाह की दिशा निम्नलिखित में से किस पर निर्भर करती है?
Options:
1) उनकी विशिष्ट ऊष्मा पर
2) उनकी गुप्त ऊष्मा पर
3) उनके ताप पर
4) उनके स्पर्श के क्षेत्रफल पर
Correct Answer: उनके ताप पर
 

QID : 691 - विटामिन A की कमी से कौन सा रोग होता है?
Options:
1) बेरी-बेरी
2) रतौंधी
3) सूखा रोग
4) पेलाग्रा
Correct Answer: रतौंधी
 

QID : 692 - तिलचट्टों के शरीर में वायु ______ द्वारा प्रवेश करती है।
Options:
1) फेफड़ों
2) क्लोमों
3) श्वास रंध्रों
4) त्वचा
Correct Answer: श्वास रंध्रों
 

QID : 693 - निम्नलिखित में से कौन शरीर के सभी भागों से रक्त को हृदय तक ले जाता है?
Options:
1) धमनियाँ
2) शिरायें
3) श्वेत रक्त कोशिकाएँ
4) प्लेटलेट्स
Correct Answer: शिरायें
 

QID : 694 - निम्नलिखित में से कौन सा एक-कोशिकीय जीव का उदाहरण है?

I. यूग्लिना
II. अमीबा
III. पैरामिशियम
Options:
1) केवल I तथा II
2) केवल I तथा III
3) केवल II तथा III
4) सभी विकल्प सही हैं
Correct Answer: सभी विकल्प सही हैं
 

QID : 695 - निम्नलिखित में से कौन सा मानव नेत्र में पुतली के आकार को नियंत्रित करता है?
Options:
1) कॉर्निया
2) परितारिका
3) नेत्रोद
4) दृष्टि पटल
Correct Answer: परितारिका
 

QID : 696 - निम्नलिखित में से कौन सा रोग सामान्यतः विषाणुओं द्वारा होता है?
Options:
1) डेंगू बुखार
2) आंत्र ज्वर
3) हैजा
4) क्षयरोग
Correct Answer: डेंगू बुखार
 

QID : 697 - निम्नलिखित में से कौन सा रोग धुएँ से नहीं होता है?
Options:
1) सूखा रोग(रिकेट्स)
2) गले का कैंसर
3) त्वचा का कैंसर
4) श्वसन संबंधी समस्या
Correct Answer: सूखा रोग(रिकेट्स)
 

QID : 698 - निम्नलिखित में से कौन सी गैस वायुमण्डल में आयतन के अनुसार दूसरी सबसे प्रचुर मात्रा वाली गैस है?
Options:
1) नाइट्रोजन
2) ओज़ोन
3) ऑक्सीजन
4) कार्बन डाइऑक्साइड
Correct Answer: ऑक्सीजन
 

QID : 699 - मनुष्यों के संबंध में, कार्बन मोनोऑक्साइड प्रदूषक क्यों है?
Options:
1) यह नाइट्रोजन डाइऑक्साइड के साथ अभिक्रिया करता है
2) यह सल्फर डाइऑक्साइड के साथ अभिक्रिया करता है
3) यह हीमोग्लोबिन से क्रिया करती है
4) यह तंत्रिका तंत्र को निष्क्रिय करती है
Correct Answer: यह हीमोग्लोबिन से क्रिया करती है
 

QID : 700 - तेल रिसाव किस पारिस्थितिकी तंत्र में देखा जाता है?
Options:
1) मरुस्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र
2) मैदानी पारिस्थितिकी तंत्र
3) वन पारिस्थितिकी तंत्र
4) जलीय पारिस्थितिकी तंत्र
Correct Answer: जलीय पारिस्थितिकी तंत्र

 

Click Here To Download Full Paper

DOWNLOAD SSC J.E. SOLVED Question Papers PDF (Hindi)

Study Material for Junior Engineer (Civil / Electrical / Mechanical Engineering) Examination

Study Kit for SSC CGL EXAM

<< मुख्य पृष्ठ पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें