SSC CPO 2017 Paper Hindi : दिल्ली पुलिस, केन्द्रीय सशस्त्रण पुलिस बलों में उप निरीक्षक और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में सहायक उप निरीक्षक परीक्षा : 1जुलाई 2017 को शिफ्ट 1 पर आयोजित (सामान्य ज्ञान)

SSC PO Papers

SSC CPO 2017 Paper Hindi : दिल्ली पुलिस, केन्द्रीय सशस्त्रण पुलिस बलों में उप निरीक्षक और केन्द्रीय
औद्योगिक सुरक्षा बल में सहायक उप निरीक्षक परीक्षा : 1जुलाई 2017 को शिफ्ट 1 पर आयोजित

(सामान्य ज्ञान)
 

QID : 51 - एफडीआई का असंक्षिप्त रूप क्या है?

विकल्प:

1) प्रत्यक्ष विदेशी इनपुट
2) प्रत्यक्ष विदेशी निवेश
3) प्रत्यक्ष वित्तीय निवेश
4) प्रत्यक्ष वित्तीय इनपुट

सही उत्तर : प्रत्यक्ष विदेशी निवेश

QID : 52 - किस स्थिति में, वेतन तथा मूल्य एक दूसरे की ओर तीव्र गति से अनुसरण करते हैं?

विकल्प:

1) अवस्फीति
2) प्रत्यवस्फीति
3) मुद्रास्फीतिजनित मंदी
4) अति मुद्रास्फीति

सही उत्तर : अति मुद्रास्फीति

QID : 53 - बैंकिग निम्नलिखित में से किस क्षेत्र के अंतर्गत आती है?

विकल्प:

1) प्राथमिक क्षेत्र
2) द्वितीय क्षेत्र
3) तृतीय क्षेत्र
4) द्वितीय तथा तृतीय क्षेत्र दोनों

सही उत्तर : तृतीय क्षेत्र

QID : 54 - निम्नलिखित में से कौन सी 'अल्पाधिकार' की एक सामान्य विशेषता है?

विकल्प:

1) अधिक विक्रेता, अधिक क्रेता
2) अल्प विक्रेता, अल्प क्रेता
3) अल्प विक्रेता, अधिक क्रेता
4) अधिक विक्रेता, अल्प क्रेता

सही उत्तर : अल्प विक्रेता, अधिक क्रेता

QID : 55 - पाँचवी पंचवर्षीय योजना का मुख्य लक्ष्य क्या था?

विकल्प:

1) गरीबी उन्मूलन तथा आत्मनिर्भरता कि प्राप्ति
2) तीव्र, अधिक समावेशी तथा धारणीय विकास
3) समावेशी विकास
4) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर : गरीबी उन्मूलन तथा आत्मनिर्भरता कि प्राप्ति

QID : 56 -_____ शासन का एक रूप है जिसमें जनता शासकों का चुनाव करती है।

विकल्प:

1)निरंकुश
2)राजतंत्रवादी
3)लोकतांत्रिक
4)अधिकारवादी

सही उत्तर : लोकतांत्रिक

QID : 57 - 'भगवान जिन्होंने हमें जीवन दिया उसी समय पर हमें स्वतंत्रता भी दी है', किसने कहा था?

विकल्प:

1) मार्क्स
2) प्लेटो
3) जेफरसन
4) लॉक

सही उत्तर : जेफरसन

QID : 58 - पितृ प्रधान समाज' से क्या अभिप्राय है?

विकल्प:

1) ऐसी व्यवस्था जिसमें महिलाओं को पुरुषों से अधिक महत्व दिया जाता है
2) ऐसी व्यवस्था जिसमें पुरुषों को महिलाओं से अधिक महत्व दिया जाता है
3) ऐसी व्यवस्था जिसमें पुरुषों तथा महिलाओं दोनों को समान महत्व दिया जाता है
4) ऐसी व्यवस्था जिसमें बुज़ुर्गों को अधिक महत्व दिया जाता है

सही उत्तर : ऐसी व्यवस्था जिसमें पुरुषों को महिलाओं से अधिक महत्व दिया जाता है

QID : 59 - राज्य सभा के सदस्य कितने वर्षों के लिए निर्वाचित किये जाते हैं?

विकल्प:

1) दो वर्ष
2) तीन वर्ष
3) पाँच वर्ष
4) छह वर्ष

सही उत्तर : छह वर्ष

QID : 60 - निम्नलिखित में से राष्ट्रपति की कौन सी क्षमादान शक्ति के अंतर्गत, दंड की प्रकृति को बिना बदले उसकी अवधि कम कर दी जाती है?

विकल्प:

1) लघुकरण
2) परिहार
3) स्थगितकरण
4) प्रविलंबन

सही उत्तर : परिहार

QID : 61 - पॉकेट वीटो में भारत के राष्ट्रपति किसी विधेयक को कितने समय के लिए अपने पास रख सकते हैं?

विकल्प:

1) एक माह
2) छह माह
3) बारह माह
4) अनिश्चित काल के लिए

सही उत्तर : अनिश्चित काल के लिए

QID : 62 - राष्ट्रपति का पद कितने समय के लिए रिक्त रह सकता है?

विकल्प:

1) 6 माह
2) 3 माह
3) 9 माह
4) 12 माह

सही उत्तर : 6 माह

QID : 63 - भारत के किस संविधानिक संशोधन अधिनियम में मतदान करने की आयु घटा कर 21 वर्ष से 18 वर्ष कर दी गई थी?

विकल्प:

1) 42वाँ संशोधन अधिनियम
2) 61वाँ संशोधन अधिनियम
3) 74 वाँ संशोधन अधिनियम
4) 83वाँ संशोधन अधिनियम

सही उत्तर : 61वाँ संशोधन अधिनियम

QID : 64 - किस वर्ष ईस्ट इंडिया कंपनी को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया तथा भारत पर ब्रिटीश सरकार का पूर्णतः अधिकार हो गया था?

विकल्प:

1) 1838
2) 1919
3) 1858
4) 1898

सही उत्तर : 1858

QID : 65 - किस स्थान पर, हड़प्पन समय के रथ की एक प्रतिमा प्राप्त हुई थी?

विकल्प:

1) लोथल
2) बनावली
3) दैमाबाद
4) कालीबंगा

सही उत्तर : दैमाबाद

QID : 66 - चम्पारण से आरंभ हुआ प्रथम सत्याग्रह ________ की खेती के विरूद्ध किया गया था।

विकल्प:

1) कपास
2) नील
3) रेशम
4) केसर

सही उत्तर : नील

QID : 67 - विक्रमशिला विश्वविद्यालय' का संस्थापक कौन था?

विकल्प:

1) विजय सेन
2) अतिसा
3) धर्मपाल
4) बल्लाल सेन

सही उत्तर : धर्मपाल

QID : 68 - जब भारत स्वतंत्र हुआ, उस समय इंग्लैण्ड के प्रधानमंत्री कौन थे?

विकल्प:

1) विलियम बैन्टिक
2) वारेन हेस्टिंग्स
3) मार्गरेट थैचर
4) क्लिमेण्ट एट्ली

सही उत्तर : क्लिमेण्ट एट्ली

QID : 69 -

विकल्प:

1) 1 – a, 2 – b, 3 – c
2) 1 – b, 2 – a, 3 – c
3) 1 – c, 2 – a, 3 – b
4) 1 – a, 2 – c, 3 – b

सही उत्तर : 1 – c, 2 – a, 3 – b

QID : 70 - निम्नलिखित में से कौन सी पर्वत श्रृंखला यूरोप तथा एशिय़ा को अलग करती है?

विकल्प:

1) रॉकी पर्वत श्रृंखला
2) हिमालय पर्वत श्रृंखला
3) यूराल पर्वत श्रृंखला
4) एपलेशियन पर्वत श्रृंखला

सही उत्तर : यूराल पर्वत श्रृंखला

QID : 71 - स्वेज नहर निम्नलिखित में से किन जल निकायों को जोड़ती है?

विकल्प:

1) भूमध्य सागर तथा काला सागर
2) भूमध्य सागर तथा लाल सागर
3) प्रशांत महासागर तथा अन्ध महासागर
4) भूमध्य सागर तथा उत्तर ध्रुवीय महासागर

सही उत्तर : भूमध्य सागर तथा लाल सागर

QID : 72 - निम्नलिखित में से भारत का कौन सा राज्य अंतराष्ट्रीय थल सीमा साझा नहीं करता है?

विकल्प:

1) जम्मू तथा कश्मीर
2) उत्तर प्रदेश
3) बिहार
4)  मध्य प्रदेश

सही उत्तर : मध्य प्रदेश

QID : 73 - निम्नलिखित में से किस शहर में विश्व का दूसरा सबसे लम्बा समुद्रीय तट स्थित है?

विकल्प:

1) मुम्बई
2) कोलकाता
3) पुडुचेरी
4) चेन्नई

सही उत्तर : चेन्नई

QID : 74 - निम्नलिखित में से कौन ऑक्सीजन रहित रक्त मानव शरीर के विभिन्न भागों से हृदय में लाता है?

विकल्प:

1) नसें
2) धमनियाँ
3) तंत्रिकाएँ
4) फेफड़े

सही उत्तर : नसें

QID : 75 - निम्नलिखित में से कौन एक गर्म रक्त वाला जानवर है?

विकल्प:

1) कछुआ
2) साँप
3) बंदर
4) छिपकली

सही उत्तर : बंदर

QID : 76 - पित्त कहाँ संग्रहित होता है?

विकल्प:

1) यकृत
2) गुर्दा
3) पित्ताश्य
4) तिल्ली

सही उत्तर : पित्ताश्य

QID : 77 - निम्नलिखित में से कौन एक संयोजी ऊत्तक नहीं है?

विकल्प:

1) वसामय ऊत्तक
2) संहत अस्थि
3) ह्दय मांसपेशी
4) एरिओलर ऊत्तक

सही उत्तर : ह्दय मांसपेशी

QID : 78 - एक मिनट में मनुष्य का हृदय समान्यतः कितनी बार धड़कता है?

विकल्प:

1) 82
2) 75
3) 72
4) 85

सही उत्तर : 72

QID : 79 - मांसपेशियों में थकान ______ के इकठ्ठा होने से होती है।

विकल्प:

1) ए.टी.पी
2) ए.डी.पी
3) लैक्टिक अम्ल
4) कार्बनिक अम्ल

सही उत्तर : लैक्टिक अम्ल

QID : 80 - सितारों में ऊर्जा के अक्षय स्त्रोत का कारण _____ है।

विकल्प:

1) हाइड्रोजन का हीलियम में परिवर्तन
2) हीलियम का हाइड्रोजन में परिवर्तन
3) रेडियोधर्मी तत्वों का क्षय
4) अतिरिक्त ऑक्सीजन

सही उत्तर :  हाइड्रोजन का हीलियम में परिवर्तन

QID : 81 - निम्नलिखित में से किस तरंग की आवृति सबसे अधिक है?

विकल्प:

1) रेडियो
2) अवरक्त
3) सूक्ष्म तरंगें
4) गामा किरण

सही उत्तर : गामा किरण

QID : 82 - साफ रातें, बादल वाली रातों से ठंडी क्यों होती है?

विकल्प:

1) प्रवाहकत्व
2) संक्षेपण
3) विकिरण
4) तापरोधन

सही उत्तर : विकिरण

QID : 83 - _____ वह सूक्ष्माणु है जिसके पास कोई विद्युत आवेश नहीं होता है।

विकल्प:

1) इलेक्ट्रॉन
2) प्रोटॉन
3) न्यूट्रॉन
4) सभी विकल्प सही हैं I

सही उत्तर : न्यूट्रॉन

QID : 84 - डॉट मैट्रिक्स निम्नलिखित में से किसका उदाहरण है?

विकल्प:

1) एक सॉफ्टवेयर
2) स्कैनर
3) प्रिंटर
4) कीबोर्ड

सही उत्तर : प्रिंटर

QID : 85 - निम्नलिखित मे से कौन सा युग्म सही नहीं है?

विकल्प:

1) 10 एमबी – 10240 केबी
2) 1 जीबी – 10240 एमबी
3) 1 टीबी – 1024 जीबी
4) 1 केबी – 1024 बाइट

सही उत्तर : 1 जीबी – 10240 एमबी

QID : 86 - निम्नलिखित में से कौन सी गैस का उपयोग बल्ब में होता है?

विकल्प:

1) हाईड्रोजन
2) कार्बन डाईऑक्साइड
3) कार्बन मोनो ऑक्साइड
4) आर्गन

सही उत्तर : आर्गन

QID : 87 - क्लोरीन गैस निम्नलिखित में से किस का मुख्य घटक है?

विकल्प:

1) जल
2) अश्रु गैस
3) द्रवित पेट्रोलियम गैस
4) गोबर गैस

सही उत्तर : अश्रु गैस

QID : 88 - ब्राइन घोल क्या है?

विकल्प:

1) अधिक नमक + पानी
2) चाँदी
3) अधिक इथेनॉल + पानी
4) अधिक स्टार्च + पानी

सही उत्तर : अधिक नमक + पानी

QID : 89 - पी.एच. स्केल की सीमा _____ होती है।

विकल्प:

1) 1 से 14
2) 1 से 7
3) 0 से 14
4) 0 से 7

सही उत्तर :0 से 14

QID : 90 - निम्नलिखित में से मुख्यतः कौन सीसा प्रदूषण का मुख्य कारण है?

विकल्प:

1) सी एफ एल लैंप
2) ऑटोमोबाइल बैट्री
3) बहुलक
4) डीजल इंजन

सही उत्तर : ऑटोमोबाइल बैट्री

QID : 91 - मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल का मुख्य उद्देश्य क्या था?

विकल्प:

1) ओजोन परत का संरक्षण
2) जैव विविधता का संरक्षण
3) ग्लोबल वॉर्मिंग
4) जलवायु परिवर्तन

सही उत्तर : ओजोन परत का संरक्षण

QID : 92 - सुपरसोनिक जेट किस परत का विरल करते हैं?

विकल्प:

1) O2 परत
2) O3 परत
3) CO2 परत
4) SO2 परत

सही उत्तर : O3 परत

QID : 93 - केंद्रीय विद्युत मंत्रालय द्वारा विद्युत आपूर्ति की वास्तविक काल में सूचना साझा करने के लिए शुरु की गई एप का नाम क्या है?

विकल्प:

1) ऊर्जामित्रा
2) भीम
3) ऊर्जा
4) उमंग

सही उत्तर : ऊर्जामित्रा

QID : 94 - पोर्टलैण्ड सीमेंट' का आविष्कार किसने किया था?

विकल्प:

1) माइकल फैराडे
2) गुल्येल्मो मार्कोनी
3) जोसेफ एस्पडिन
4) आइज़क न्यूटन

सही उत्तर : जोसेफ एस्पडिन

QID : 95 - नितिन थिमैया किस खेल से संबंधित हैं?

विकल्प:

1) टेबल टेनिस
2) मुक्केबाजी
3) क्रिकेट
4) हॉकी

सही उत्तर : हॉकी

QID : 96 -

विकल्प:

1) 1-d, 2-c, 3-a, 4-b
2) 1-c, 2-d, 3-a, 4-b
3) 1-b, 2-a, 3-d, 4-c
4) 1-d, 2-a, 3-b, 4-c

सही उत्तर : 1-d, 2-c, 3-a, 4-b

QID : 97 - 8 मई, 2017 को किस मुख्य मंत्री को 'ट्रांसफोरमेटिव चीफ मिनिस्टर अवार्ड' से सम्मानित किया गया है?

विकल्प:

1) योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश
2) चंद्रबाबू नायडू, आंध्र प्रदेश
3) अरविंद केजरीवाल, दिल्ली
4) वसुन्धरा राजे सिंधिया, राजस्थान

सही उत्तर : चंद्रबाबू नायडू, आंध्र प्रदेश

QID : 98 - 'एग़्जाइल' नामक पुस्तक किसने लिखी है?

विकल्प:

1) बरखा दत्त
2) वाल्मीक थापर
3) तसलीमा नसरीन
4) रणबीर सिंह सिंधु

सही उत्तर : तसलीमा नसरीन

QID : 99 - पाकिस्तान ने ग्वादर बंदरगाह को किस देश की राज्य द्वारा संचालित संस्थान को 40 वर्षों के लिए पट्टे (लीज) पर दिया है?

विकल्प:

1) ईरान
2) चीन
3) अफ़ग़ानिस्तान
4) भारत

सही उत्तर : चीन

QID : 100 - भारत का कौन सा पड़ोसी देश सार्क का संस्थापक सदस्य नहीं है??

विकल्प:

1) नेपाल
2) बंग्लादेश
3) अफ़गानिस्तान
4) भूटान

सही उत्तर : अफ़गानिस्तान

Click Here To Download Full PDF

Study Kit For SSC Exam for Sub-Inspectors in Delhi Police & CAPFs, CISF

Go Back to Main Page