Uttar Pradesh Police Recruitment And Promotion Board - उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की स्थापना उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी शासनादेश दिनांक 02 -12 -2008 द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस के विभिन्न अराजपत्रित पदों पर सीधी भर्ती एवं प्रोन्नति हेतु चयन की कार्यवाही सम्बंधित भर्ती की नियमावली एवं प्रक्रिया के अनुसार सम्पादित करने के दोहरे उद्देश्य से की गयी है!

इस बोर्ड के अध्यक्ष पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी है! बोर्ड में दो सदस्य, पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी नियुक्त है, जिनमे से एक सदस्य सचिव के रूप में कार्यरत है ! सीधी भर्ती एवं प्रोन्नति करने हेतु अलग अलग अपर सचिव के रूप में दो पुलिस उपमहानिरीक्षक , एक पुलिस अधीक्षक ( सतर्कता ), एक सयुक्त सचिव ( वित्त ), एक सिस्टम एनालिस्ट , दो उपसचिव स्तर के अधिकारी सीधी भर्ती एवं प्रोन्नति हेतु , अनुसचिव के रूप में दो अपर पुलिस अधीक्षक, 06 पुलिस उपाधीक्षक एवं 184 अराजपत्रित पदों का प्रतिनियुक्त के आधार पर नियतन है!

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड का मुख्य केंद्र नवीनतम तकनीक का प्रयोग करते हुए प्रख्यापित नियमो एवं प्रक्रिया के अंतर्गत निष्पक्ष एवं पारदर्शी सीधी भर्ती की प्रणाली को विकसित एवं लागू करना है, ताकि योग्यता के आधार पर सीधी भर्ती को सुगम बनाया जा सके!

Important Links:

 

Contact Details:

उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
तुलसी गंगा काम्प्लेक्स, 19-सी विधान सभा मार्ग
लखनऊ, उत्तर प्रदेश-226001

फ़ोन -0522-2235752
फैक्स -0522-2235806
सी० यू० जी० -9454404786

Courtesy: UPPBPB